आंध्र प्रदेश: पवन कल्याण के CM बनने के सपने को लगा झटका, कौन होंगे मुख्यमंत्री, नारा लोकेश ने किया साफ
फिल्म अभिनेता और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष पवन कल्याण के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की संभावना अब बेहद कम हो गई है। इसकी तस्वीर टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने साफ कर दी है। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि तेलुगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू अगले सीएम होंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम की कुर्सी साक्षा करने का कोई सवाल ही नहीं है। जगन मोहन रेड्डी को सत्ता से बाहर करने के लिए चंद्रबाबू नायडू काफी हैं। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में नारा लोकेश ने कहा कि टीडीपी और जेएसपी द्वारा सीएम की गद्दी साझा करने का कोई सवाल ही नहीं है।

नारा लोकेश ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू पांच साल के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा कि पवन कल्याण ने खुद ही टिप्पणी की थी कि राज्य को एक चतुर नेता की जरूरत है और इस पद के लिए चंद्रबाबू नायडू से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। इसके अलावा, चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में बारिश से प्रभावित किसानों के साथ अपनी हालिया बैठक में यह भी घोषणा की कि वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
जब से पवन कल्याण ने जेएसपी की स्थापना की है, तब से सपना देख रहे हैं कि पवन कल्याण एक दिन आंध्र प्रदेश के सीएम बनेंगे। लेकिन राजनीति एक अलग खेल है। पवन कल्याण के बड़े भाई चिरंजीवी की विफलता ने साबित कर दिया है। जिन्होंने दो दशक पहले प्रजा राज्यम पार्टी का गठन किया था और इसे खत्म कर कांग्रेस में विलय कर दिया था।
जेएसपी ने 2019 के चुनावों के बाद से ज्यादा प्रगति नहीं की है। पवन कल्याण उन दोनों जगहों पर हार गए, जहां उन्होंने चुनाव लड़ा था। गोदावरी बेल्ट में भीमावरम और विशाखापत्तनम में गजुवाका में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सीएम पद की चाहत रखने वाले पवन कल्याण कभी-कभार रोड शो में नाटकीय अंदाज में नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications