आंध्र प्रदेश: YSRCP-TDP कार्यकर्ताओं में पलनाडु में हिसंक झड़प, धारा 144 लागू
आंध्र प्रदेश में सीएम जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP के कार्यकर्ताओं में पलनाडु जिले के माचेरला में हिसंक झड़प हो गई है।

Andhra Pradesh Palnadu clash: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के माचेरला में सत्ताधारी पार्टी यानी मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (TDP)के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से पथराव किए गए। मौके पर कई गाड़ियां जला दी गईं। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। ये हिसंक झड़प शुक्रवार को इधेमी कर्मा के दौरान हुआ। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को देखते हुए कस्बे में धारा 144 लगा दी है।
यह घटना तब हुई जब तेलुगु देशम पार्टी के समर्थक माचेरला पार्टी के प्रभारी जुलाकांति ब्रह्मा रेड्डी के नेतृत्व में इधेमी कर्मा कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। डेक्कन क्रॉनिकल ने बताया कि बीच में, वाईएसआरसीपी और टीडीपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया और कई लोग घायल हो गए।
#WATCH | Andhra Pradesh: Violent clashes erupt between YSRCP and TDP workers in Palnadu district, police on the spot.
— ANI (@ANI) December 16, 2022
(Warning: Violence & Arson) pic.twitter.com/hzjTaaC1hi
पुलिस ने कथित तौर पर मौके पर पहुंचकर झड़प के बाद बनी भीड़ को तितर-बितर कर दिया। उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी के नेता जुलाकांति ब्रह्मा रेड्डी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो से पता चलता है कि लोग कारों में आग लगा रहे थे और इलाके में तोड़फोड़ कर रहे थे।
पलानाडु के पुलिस अधीक्षक वाई रवि शंकर रेड्डी के मुताबिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जानबूझकर पत्थरों से हमला किया। उन्होंने कहा, यह गुटीय लड़ाई है, राजनीतिक लड़ाई नहीं है। इन दो गुटों में पिछले 20 से 30 वर्षों से इस क्षेत्र में ऐसे हमले करते रहते हैं।
हालांकि पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, "कस्बे में धारा 144 लागू है।" शंकर रेड्डी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों पर मामले दर्ज किए गए थे और गंभीर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications