Andhra Pradesh New CM 2024: चंद्रबाबू नायडू चौथी बार बने आंध्रा CM, 19 क्रिमिनल केस, जानें कितने अमीर?
Andhra Pradesh New CM Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश को आज यानी बुधवार को अपना नया सीएम आखिरकार मिल गया। तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने केसरपल्ली शहर के आईटी पार्क मैदान में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चंद्रबाबू नायडू के अलावा उनके बेटे नारा लोकेश और तेलुगू स्टार के साथ ही जनसेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण ने मंत्री पद की शपथ ली। कुछ ही देर में नायडू सरकार में कुल 24 मंत्री शपथ लेने वाले हैं, इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं।
इनके शपथ समारोह में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित एक्टर चिरंजीवी केसरपल्ली मौजूद रहे। खास बात यह है कि नायडू का सीएम के तौर पर यह चौथा कार्यकाल होगा। कौन-कौन पहुंचा शपथ समारोह में?
चंद्रबाबू नायडू के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ ही चिरंजीवी और रजनीकांत भी शामिल हुए। इनके अलावा, वेंकैया नायडू, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, एकनाथ शिंदे, एनवी रमन्ना, अनुप्रिया पटेल, रजनीकांत, चिंरजीवी, प्रफुल्ल पटेल, राम दास अठावले पहुंचे।

पहले तीन बार रह चुके हैं प्रदेश के सीएम
चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार कार्य कर चुके हैं। 1995 से 2004 में उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया। 2014 से 2019 में नायडू ने राज्य के विभाजन के बाद, नए आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और राज्य की राजधानी अमरावती के विकास पर ध्यान केंद्रित किया।
कब रखा राजनीति में कदम?
- एन. चंद्रबाबू नायडू, जो कि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख हैं। चंद्रबाबू नायडू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1978 में की, जब वे कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे।
- 1983 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर एन.टी. रामाराव द्वारा स्थापित तेलुगु देशम पार्टी (TDP) का दामन थामा।
दो बार प्रदेश के रहे मुख्यमंत्री
- 1995 से 2004: उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया।
- 2014 से 2019: नायडू ने राज्य के विभाजन के बाद, नए आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और राज्य की राजधानी अमरावती के विकास पर ध्यान केंद्रित किया।
कितने करोड़ के मालिक?
- एडीआर के मुताबिक, नायडू 931 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। कुल रु 10,38,10,775 की देनदारियां हैं।
- कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कितने पढ़ें लिखे? पत्नी कौन?
- एन. चंद्रबाबू नायडू का जन्म 20 अप्रैल 1950 को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में हुआ था। उन्होंने श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।
- चंद्रबाबू नायडू का विवाह एनटी रामाराव की बेटी भुवनेश्वरी से हुआ है और उनके एक पुत्र नारा लोकेश हैं, जो खुद एक सक्रिय राजनीतिज्ञ हैं।












Click it and Unblock the Notifications