आंध्र प्रदेश में साइकलोन असानी के कारण इंटरमीडिएट बोर्ड ने 11 मई से 25 मई तक की परीक्षाएं स्‍थगित की

आंध्र प्रदेश में साइकलोन असानी के कारणा 11 मई से 25 मई तक होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित

नई दिल्‍ली, 11 मई: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान 'असानी' का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी के नजदीक दिखने लगा है। तेज हवाएं चल रही है और बारिश हो रही है। साइकलोन के खतरे के बीच आंध्र प्रदेश के बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने बोर्ड परीक्षा को स्‍थगित कर दिया है। आंध्र प्रदेश ने आज 11 मई से 25 मई तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित की है। 12 मई से शेष परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। परीक्षा केंद्र के स्थान और परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Recommended Video

      Cyclone Asani: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ पड़ा कमजोर, जानें साइक्लोन से जुड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी
      asani

      चक्रवाती तूफान आसनी को देखते हुए बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने 11 मई (बुधवार) को होने वाली पहली इंटर परीक्षा को 25 मई तक के लिए टाली गई है । छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। एक आधिकारिक बयान में, बोर्ड ने कहा कि 12 मई से शेष परीक्षाएं पहले के कार्यक्रम और समय सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों में भी नहीं होगा कोई बदलाव होगा।

      बोर्ड ने कहा स्‍टूडेंट स्कूलों / कॉलेजों से भी एपी इंटर परीक्षा की पुन: परीक्षा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का यह कदम तब आया जब कई छात्रों ने ट्विटर पर अधिकारियों से चक्रवात आसनी के कारण एपी इंटर परीक्षा स्थगित करने का आग्रह किया।

      इस बीच, तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई क्योंकि बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवाती तूफान आसनी तट के करीब पहुंच गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+