Andhra Pradesh Exit Poll Result 2024: आंध्र प्रदेश में YSRCP या कांग्रेस की लहर, या NDA की चली आंधी?
Andhra Pradesh lok sabha Exit Poll Result 2024: आंध्र प्रदेश में जिस तरह से देर रात तक भारी मतदान हुआ है, एग्जिट पोल के अनुमान उसी लहर की ओर इशारा कर रहे हैं। ज्यादतर एग्जिट पोल में नतीजे टीडीपी-बीजेपी के गठबंधन एनडीए को भारी सफलता का अनुमान लगाया गया है। लेकिन, विधानसभा चुनावों में अलग हवा बहने की संभावना है।
आंध्र प्रदेश में एनडीए की लहर- न्यूज18 एग्जिट पोल
न्यूज18 एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में से एनडीए को 19 से लेकर 22 तक सीटें आने का अनुमान है। वहीं राज्य में सत्ताधारी जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 5 से लेकर 8 सीटें मिल सकती हैं।

जबकि यहां इंडिया ब्लॉक की कांग्रेस पार्टी को इस एग्जिट पोल के मुताबिक एक भी सीटें नहीं मिल रही है।
आंध्र प्रदेश में बीजेपी गठबंधन की भारी जीत- टुडेज चाणक्या
इसी तरह न्यूज24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में से 22 सीटें बीजेपी गठबंधन और 3 सीटें वाआईएसआर कांग्रेस पार्टी को मिल सकती हैं। कांग्रेस और अन्य दलों का यहां खाता भी नहीं खुल पाने की संभावना जताई गई है।
एबीपी सी-वोटर ने भी एनडीए के पक्ष में बताई हवा
वहीं एबीपी सी-वोटर के अनुमानों के अनुसार राज्य में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को शून्य से 4 सीटें मिल सकती हैं। वहीं टीडीपी (बीजेपी) गठबंधन को 21 से 25 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
विधानसभा में फिर जगन रेड्डी की सरकार-एबीपी सी-वोटर
वहीं आंध्र प्रदेश की 175 सीटों पर विधानसभा के चुनाव भी करवाए गए हैं। एबीपी-सी वोटर के अनुसार राज्य में फिर से वाईएसआरसीपी की सरकार बन सकती है। इस एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में वाईएसआरसीपी को 97 से 108 सीटें मिल सकती हैं और टीडीपी (बीजेपी) गठबंधन को 67 से 78 सीटें मिलने की संभावना है।
टीवी9 पोलस्टार्ट एग्जिट पोल का अलग है अनुमान
हालांकि, टीवी9 पोलस्टार्ट एग्जिट पोल के एग्जिट पोल का अनुमान ऊपर के अनुमानों से काफी अलग है। इसके अनुसार राज्य में वाईएसआरसीपी को 13 सीटें मिल रही हैं। वहीं टीडीपी को 9 और उसकी सहयोगी बीजेपी को 2 सीटें मिल रही हैं। हालांकि, इसने भी कांग्रेस का खाता नहीं खुलने की भविष्यवाणी की है।
आंध्र प्रदेश में एनडीए के 21 से 23 सीटें- ऐक्सिस माई इंडिया
लेकिन, इंडिया टुडे ऐक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुमानों पर भी भरोसा करें तो आंध्र प्रदेश में एनडीए क्लीन स्वीप कर रहा है। इसके मुताबिक बीजेपी-टीडीपी और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के गठबंधन को राज्य की 25 में से 21 से 23 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं वाईएसआरसीपी को 2 से 4 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस जहां पिछली बार भी खाली हाथ रही थी, इस भविष्यवाणी के मुताबिक इस बार भी खाली हाथ ही रहेगी।
आंध्र प्रदेश में 2019 के चुनाव परिणाम
2019 को लोकसभा चुनावों में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में वाईएसआरसीपी को 22 सीटें मिलीं थीं और टीडीपी को मात्र 3 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं, साथ ही करवाए गए विधानसभा चुनावों में वाईएसआरसीपी को 175 सीटों में से 151 और टीडीपी को 23 सीटें मिली थीं। जबकि, 1 सीट अन्य के खाते में गई थी।












Click it and Unblock the Notifications