आंध्र प्रदेश चुनाव: पवन कल्याण ने खोले अपने पत्ते, टीडीपी से गठबंधन का किया ऐलान

आंध्र प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसको लेकर क्षेत्रीय दल काफी सक्रिय नजर आ रहे। इस बीच गुरुवार को एक्टर से नेता बने पवन कल्याण ने अपने राजनीतिक पत्ते खोल दिए। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में टीडीपी के साथ गठबंधन करेगी।

पवन कल्याण ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही ये घोषणा भी की कि उनकी जन सेना पार्टी, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के साथ गठबंधन करेगी। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ये दोनों विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ जाएंगे या नहीं।

TDP

पहले से मिल रहे थे संकेत
पवन कल्याण काफी वक्त से टीडीपी से गठबंधन के संकेत दे रहे थे। हाल ही में टीडीपी चीफ और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को एक घोटाले में गिरफ्तार किया गया। जिस पर टीडीपी ने राज्य में बंद का आह्वान किया। इसका जन सेना पार्टी ने समर्थन किया। साथ ही राज्य सरकार की कार्रवाई की आलोचना भी की।

2014 में बनाई थी पार्टी
पवन कल्याण साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के भाई हैं। उनसे प्रेरणा लेते हुए उन्होंने 2014 में जन सेना पार्टी की शुरुआत की थी। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक पवन कापू जाति से आते हैं, जिसका तटीय आंध्र प्रदेश में काफी ज्यादा प्रभाव है। हालांकि अभी तक राज्य में कोई सीएम इस जाति से नहीं मिला। 2009 में कापू समुदाय के 19 विधायक थे, लेकिन 2019 में इनका आंकड़ा 24 हो गया।

लोकसभा चुनाव में देंगे बीजेपी का साथ
वहीं हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए के सभी दलों की बैठक बुलाई गई थी। इसके लिए बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने पवन कल्याण को न्योता भेजा। उन्होंने बैठक में पहुंचकर ये साफ कर दिया कि वो लोकसभा चुनाव एनडीए के साथ ही लड़ेंगे।

किस मामले में गिरफ्तार हुए हैं नायडू?
पिछले कुछ दिनों से चंद्रबाबू नायडू मुश्किलों में हैं। हाल ही में उनको कौशल विकास घोटाले में गिरफ्तार किया गया। उनके ऊपर 371 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगा है। हालांकि टीडीपी इसे राजनीति से प्रभावित कार्रवाई बता रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+