आंध्र प्रदेश: चुनाव की तैयारी शुरू, 23 जनवरी से सभी 26 जिलों का दौरा करेंगी APCC प्रमुख वाईएस शर्मिला

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वाईएस शर्मिला ने आगामी चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वे 23 जनवरी से राज्य दौरा शुरू करेंगी। अगले नौ दिनों तक उनका आंध्र प्रदेश का दौरा चलेगा।

इस दौरान वाईएस शर्मिला 26 जिलों का दौरा करेंगी। वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। साथ ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बात भी करेंगी। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ने पहले ही आगामी चुनाव में सभी 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

सभी 26 जिलों का दौरा करेंगी APCC प्रमुख वाईएस शर्मिला

वाईएस शर्मिला बुधवार को श्रीकाकुलम जिले के इचापुरम से अपना दौरा शुरू करेंगी और 31 जनवरी को कडप्पा जिले के इडुपुलापाया में इसका समापन करेंगी। पहले दिन वह श्रीकाकुलम, पार्वतीपुरम मन्यम, विजयनगरम, दूसरे दिन विशाखापत्तनम, अल्लूरी सीताराम राजू और अनाकापल्ली, काकीनाडा, अंबेडकर कोनसासीमा और तीसरे दिन पश्चिम गोदावरी को कवर करेंगी।

चौथे दिन, पूर्वी गोदावरी, एलुरु और एनटीआर को कवर करेंगी और अगले दिन कृष्णा, गुंटूर और पालनाडु का दौरा करेंगी। छठे दिन बापटला, प्रकाशम और नेल्लोर जिले को कवर करेंगी। सातवें दिन तिरूपति, चित्तूर और अन्नामय्या जिलों को कवर करेंगी। आठवें दिन श्री सत्य साईं, अनंतपुर और कुरनूल को कवर करेंगी। नौवें और आखिरी दिन नंद्याल और कडप्पा जिलों को कवर करेंगी।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: आंगनवाड़ी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, विजयनगरम में 2989 को कर दिया बर्खास्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+