Andhra Pradesh: भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, आधी रात को नहर में पलटी लौरी

आंध्र प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। पूर्वी गोदावरी जिले के देवरापल्ली सीमा में आधी रात को एक लॉरी नहर में गिर गई। ड्राइवर गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहा था, जिससे वह सड़क से उतरकर नहर में गिर गया। लॉरी के ऊपर बैठे सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक व्यक्ति को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। डीएसपी, जी. देवा कुमार ने बताया कि सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

AP Road Accident

दुर्घटना पूर्वी गोदावरी जिले के देवरापल्ली मंडल के चिन्नैगुडेम के चिलका पकल क्षेत्र में हुई। पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक नरसिम्हा किशोर ने मीडिया को बताया, "सात लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति बच गया और वह ठीक है। वह बात कर सकता है।"

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त किया

डीएसपी जी देवा कुमार ने कहा, "आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सड़क दुर्घटना पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।"

काजू से लदा मिनी-ट्रक टी नरसापुरम मंडल के बोर्रंपालेम से निडादवोलु मंडल के तडीमल्ला जा रहा था जब चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की सांस रुकने से मौत हो गई क्योंकि वे काजू की बोरियों के नीचे फंस गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+