आंध्र प्रदेश: सीएम वाईएस जगन मोहन ने आरोग्यश्री ऐप और दिशा ऐप को बढ़ावा देने का दिया निर्देश
आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अपने कार्यकाल में लागू की गई योजनाओं और चल रहे कार्यक्रमों में और अधिक तेजी लाने पर फोकस कर रहे हैं। सीएम ने अधिकारियों को आरोग्यश्री ऐप और दिशा ऐप डाउनलोड को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग के कैंप कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की। जिसमें सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए आरोग्यश्री अभियान को बढ़ाने पर जोर दिया और सभी विधायकों से भाग लेने का आग्रह किया। इसके अलावा चीन में फैले रहस्यमयी निमोनिया और सांस की बीमारी को लेकर सावधनी बरतने और सक्रिय कदम उठाने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बताया 1,42,34,464 नए आरोग्यश्री कार्ड छापे जा रहे हैं और 18 दिसंबर से राज्य भर में लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही सीएम ने दवाओं के वितरण समेत जगनन्ना आरोग्य सुरक्षा के तीन पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। नॉन क्मनीकेबल डिजीज रोगों वाले रोगियों को दवा का तत्काल वितरण और अस्पतालों में भेजने से पहले पहचाने गए रोगियों को प्रदान करना है।
आंध्र प्रदेश सीएम जगन ने अस्पातालाें में गुणवत्ताूपूर्ण ट्रीटमेंट और देखभाल पर ध्यान की आवश्यकता पर जो दिया। जिसमें आंखों की सर्जरी पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। सीएम ने कहा यदि आवश्यक पड़े तो इंडेंट पेश करके नवीनतम तकनीक का उपयोग करके, क्षेत्र-स्तरीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ रोगियों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों को आरोग्यश्री ऐप और दिशा ऐप डाउनलोड को बढ़ावा देने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री को 1 जनवरी, 2024 को शुरू होने वाले जगनन्ना आरोग्य सुरक्षा कार्यक्रम के दूसरे फेस की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आरोग्यश्री योजना के तहत आंध्र प्रदेश में नवंबर तक 12,42,118 व्यक्तियों को फ्री इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications