आंध्र प्रदेश: CM रेड्डी ने नीति आयोग के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा
विजयवाड़ा: रमेश चंद के नेतृत्व में नीति आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की और राज्य में लागू की जा रही विभिन्न योजनाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने भी प्रतिनिधिमंडल को विभिन्न विकास और कल्याण कार्यक्रमों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि उनके द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास क्षेत्रों में कई क्रांतिकारी बदलाव लाए गए हैं।

सीएम के मुताबिक संपूर्ण पोषण और गोरुमुड्डा जैसे कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों के बीच पोषण संबंधी मुद्दों पर काम कर रहे हैं। इसी तरह अम्मा वोडी जैसी योजनाएं शिक्षा क्षेत्र में लागू की जा रही हैं ताकि माताओं को अपने बच्चों को स्कूलों में भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को नाडु-नेदु योजना के तहत नवीनीकृत किया गया है और कक्षाओं को डिजिटल उपकरणों से लैस किया गया। शिक्षकों को विषयवार नियुक्त किया जा रहा और 6 प्रकार के स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं।
स्वयंसेवी प्रणाली के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर में शासन करने और बिना किसी भेदभाव और भ्रष्टाचार के कुशलतापूर्वक सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्राम / वार्ड सचिवालयों की स्थापना के अलावा, प्रत्येक 50 घरों के लिए एक स्वयंसेवक नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications