आंध्र प्रदेश सीएम रेड्डी ने न्यूटेक बायोसाइंसेज यूनिट का किया शिलान्यास

आंध्र प्रदेश सीएम रेड्डी ने न्यूटेक बायोसाइंसेज यूनिट का किया शिलान्यास

हैदराबाद, 08 जुलाई: मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन लाइवस्टॉक (AP CARL) में न्यूटेक बायोसाइंसेज यूनिट की शुक्रवार को नींव रखी।

jagan

रेड्डी ने सुखी और स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा प्राकृतिक खेती में प्रशिक्षण गांव स्तर से आवश्यक है। किसानों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्राकृतिक खेती के तरीकों को रायथु भरोसा केंद्रों (आरबीके) के साथ एकीकृत किया जाएगा।

बता दें इसक नाम बदलकर इंडो-जर्मन ग्लोबल एकेडमी फॉर एग्रो-इकोलॉजी रिसर्च एंड लर्निंग (IG GAARL) कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र किसानों के लिए बहुत मददगार साबित होगा।

सीएम ने लोंगो से खाद्य उत्पादों में रसायनों के उपयोग को कम करने की अपील की और कहा कि IG GAARL में किए जाने वाले शोध से किसानों को उत्पादकता में सुधार करने और अधिक लाभ कमाने में मदद मिलेगी। सीमए ने कहा कि प्रत्येक आरबीके में वैज्ञानिक विधियों पर ज्ञान प्रदान करने और प्राकृतिक खेती के तरीकों का अभ्यास करने वाले किसानों का समर्थन करने के लिए मास्टर ट्रेनर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+