आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी दिसंबर तक विशाखापत्तनम हो सकते हैं शिफ्ट, टीडीपी पर कसा तंज
तेलंगाना राज्य का गठन 4 जून 2014 को हुआ था, इसके बाद से ही आंध्र प्रदेश की राजधानी को लेकर चंद्रबाबू नायडू और तेलगू देशन पार्टी टीडीपी और जगमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के बीच खींचातान चल रही है। नायडू अमरावती को आंध्र की राजधानी बनाने की घोषणा की थी वहीं मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तीन शहरों की राजधानी बनाने का ऐलान कर दिया था।
जिसमें उन्होंने विशाखापत्तनम को कार्यपालिका के लिए और अमरावती को विधायिका के लिए और कर्नूली जहां पर उच्च न्यायालय है उसे न्यायिक मामलों की राजधानी बनाने का ऐलान किया था। वहीं अब सीएम जगर रेड्डी ने विशाखापत्तनम सिफ्ट होने के बारे में खुलासा किया है। इसके साथ ही सीएम ने टीडीपी पर तंज भी कसा है।

जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि वो जल्द विशाखापत्तनम में शिफ्ट होंगे उनके वहां रहने के लिए सरकारी मशीनरी उपयुक्त आवास की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा 'मैं अक्टूबर में शिफ्ट होने की उम्मीद कर रहा हूं, लेकिन मेरे लिए यहां रहने के लिए दिसंबर तक की डेड लाइन है।
ये बात सीएम जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम के मधुरवाड़ा में 35 करोड़ के इंफोसिस डेवलेपमेंट सेंटर का उद्घाटन करते हुए कही।
सीएम जगन के इस बयान का महत्व टीडीपी के लिए अधिक है क्योंकि नायडू की टीडीपी शुरूआत से जगन की तीन राजधानी योजना का विरोध कर रही है, यहां तक कि बंदरगाह शहर में राजधानी स्थानांतरित होने के बावजूद भी वाईएसआरसीपी नेता के लिए यह एक जुनून बन गया है।
बता दें सीएम के लिए कैंप कार्यालय, आवास, सीएम कार्यालय और अधिकारियों के साथ-साथ प्रमुखों के लिए कार्यालय और आवास स्थापित करने के लिए नगरपालिका प्रशासन के प्रधान सचिव वाई श्रीलक्ष्मी के नेतृत्व में आईएएस अधिकारियों की एक तीन सदस्यीय टीम विशाखापत्तनम में ही है। ये पूरी टीम अभी दो और दिनों तक विशाखापत्तनम में रहेगी।
वहीं सीएम जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्त्नम में स्थापित इंफोसिस डेवलेपमेंट सेंटर के कार्यकम्र में इंफोसिस स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि विशाखापत्तनम, अच्छी सुविधाओं वाला एक विकासशील शहर है, जो जल्द ही हैदराबाद और बेंगलुरु जैसा बनने की क्षमता रखता है।
मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने कहा राज्य के बंटवारे के समय दुर्भाग्य से हमने हैदराबाद खो दिया। फिर भी विजाग राज्य का सबसे बड़ा शहर है और इसमें टियर-1 शहर बनने की क्षमता है। यह एक शिक्षा केंद्र है जिसमें आठ विश्वविद्यालय हैं जिसमें मेडिकल विवि, लॉ कालेज के अलावा कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और पूर्वी नौसेना कमान शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications