आंध्र प्रदेश: अगर नायडू वापस आए तो रुक जाएगी गरीबों के लिए चलने वाली स्कीम: जगन मोहन रेड्डी
आंध्र प्रदेश: अगर नायडू वापस आएं तो रुक जाएगी गरीबों के लिए चलने वाली स्कीम: जगन मोहन रेड्डी
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर चंद्रबाबू नायडू की सरकार वापस आए तो गरीबों और कमजोर तबके के लोगों के लिए चलाई जाने वाली सरकारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। उन्होंने नया स्लोगन देते हुए कहा कि चंद्रबाबू नायडू वेलफेयर स्कीम को लागू नहीं होने देंगे, जिन स्कीम को वर्तमान सरकार चालने में जुटी है। उन्होंने कहा कि अगर तेलगू देशम पार्टी की सरकार दोबारा सत्ता में लौटी तो सरकारी स्कीम जो गरीबों के लिए चलाई जा रही है, वो बंद हो जाएगी।

सत्ता की कुर्सी पर काबिज रहने के लिए जगनमोहन रेड्डी ने ये नया स्लोगन दिया है। आपको बता दें कि साल 2019 में जगनमोहन रेड्डी की YSRC ने बहुमत के साथ सत्ता हासिल की थी। सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने कई लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की, लेकिन विपक्षी दल लगातार इस बात को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं कि पिछले तीन सालों में सरकार ने कोई काम नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications