आंध्र प्रदेश के जंगल में 40-45 बंदरों का शव मिलने से हड़कंप, जहर देने की आशंका

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित जंगल में दर्जनों बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां पर तकरीबन 40 बंदरों का शव मिला है। रिपोर्ट के अनुसार कविति मंडल स्थित सिलागम गांव में जंगल में 40 बंदरों का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन बंदरों को जहर दिया गया है। घटना पर श्रीकाकुलम के कासीबुगा फॉरेस्ट ऑफिसर मुरली कृष्णन ने बताया कि हमने जिले में इस तरह की कभी कोई घटना नहीं देखी है। कोई इन बंदरों को ट्रैक्टर में लेकर आया और इन्हें यहां जगल के इलाके में फेंक कर चला गया। हमने तकरीबन 40-45 बंदरों के शव को यहां से बरामद किया है।

monkey

जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में बंदरों को शव मिले हैं, उसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मुरली कृष्णन ने कहा इन बंदरों का पोस्ट मार्टम किया जाएगा। 5 दिनों में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जाएगी। एनिमल एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। जो भी आरोपी है उसे जल्द पकड़ा जाएगा। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन बंदरों के शवों को कौन यहां डालकर गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय वन अधिकारी ने बताया कि बंदरों के शव के अलावा कुछ बंदर बेहोश थे। स्थानीय लोगों ने जब इन बंदरों को कुछ खिलाने की कोशिश की तो वह उसे खा नहीं सके। बंदरों की हालत काफी खराब थी, जिसकी वजह से वह कुछ खा नहीं पा रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार पहले इन बंदरों को मारा गया और इसके बाद इनके शवों को इकट्ठा करके यहां लाकर फेंक दिया गया है। इस घटना से ना सिर्फ गांव के लोग बल्कि वन विभाग भी हैरान है। वन अधिकारी ने बताया कि मैंने कभी भी इस तरह की घटना पहले नहीं देखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+