आंध्र प्रदेश: 40 लोगों को ले जा रही नाव गोदावरी नदी में डूबी, 10 लापता
नई दिल्ली। 40 लोगों को लेकर जा रही एक नाव शनिवार को गोदावरी नदी में डूब गई। नाव में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। काफी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, हालांकि नाव में सवार 10 लोग अभी लापता हैं। नाव डूबने के बाद लापता लोगों के साथ अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया गया है कि 40 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही ये नाव पुल बनाने के लिए खड़े किए पिलर से टकरा कर पलटी गई और डूब गई।














Click it and Unblock the Notifications