आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में ब्लास्ट, 10 की मौत, कई घायल
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले के एक पत्थर की खदान में विस्फोट से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विस्फोट कुर्नूल जिले के आलुरु मंडल के अग्रहार नामक स्थान के नजदीक हत्तिबेलगल खदान में हुआ है। घटना के बाद दुर्घटना स्थल पर कुछ लोगों के फंसे होने की भी आशंका है।

जानकारी के मुताबिक जिले के हाथीबेलागल गांव के अंतर्गत आनेवाले अलुरु ब्लॉक में पत्थर की खदान में अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी वजह से वहां हड़कंप मच गया। इस घटना में दस लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
हादसे में मारे गए सभी लोग ओडिशा के बताए जा रहे हैं। पूरे मामले के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचने की कवायद में जुट गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications