आंध्र प्रदेश: आदित्य नाथ दास मुख्य सलाहकार नियुक्त, दिल्ली एपी भवन में होंगे तैनात
आंध्र प्रदेश: आदित्य नाथ दास मुख्य सलाहकार नियुक्त, दिल्ली एपी भवन में होंगे तैनात
नई दिल्ली, 26 सितंबर: आंध्र प्रदेश सरकार निवर्तमान मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास की नियुक्ति तय कर दी है। आदित्य नाथ दास को सरकार ने मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। मौजूदा मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे है। 30 सितंबर को आदित्यनाथ दास के सेवानिवृत्ति होने के बाद उन्हें आंध्र प्रदेश भवन नई दिल्ली में तैनात किया जाएगा। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। आंध्र प्रदेश सरकार ने निवर्तमान मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास की जगह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के अधिकारी समीर शर्मा को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

30 सितंबर से समीर शर्मा मुख्य सचिव का पद संभालेंगे। समीर शर्मा फिलहाल योजना और संसाधन संग्रहण विभाग के विशेष मुख्य सचिव और इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप, एक्सीलेंस एंड गवर्नेंस के उपाध्यक्ष हैं।
बता दें कि आंध्र प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में समीर शर्मा की घोषणा के तुरंत बाद, ऐसी खबरें सामने आई थी कि राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी आदित्य नाथ दास की सेवाओं को सलाहकार के रूप में बनाए रखने के इच्छुक हैं।
नीलम सहवानी के सेवानिवृत्त होने के बाद 1987 बैच के आईएएस अधिकारी आदित्य नाथ दास को 1 जनवरी 2021 को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था और उन्हें जून के बाद तीन महीने का विस्तार दिया गया था। जिसका वक्त 30 सितंबर को पूरा हो रह है।
मुख्य सचिव बनने से पहले आदित्य नाथ दास ने विशेष मुख्य सचिव, जल संसाधन और पर्यावरण, वन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभागों के रूप में काम किया। उन्होंने 1999 में अविभाजित आंध्र प्रदेश में वारंगल के कलेक्टर के रूप में भी काम किया है। उन्होंने एपी भवन के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में भी काम किया।












Click it and Unblock the Notifications