आंध्र प्रदेश: राज्य में 4.08 करोड़ वोटर, चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम मतदाता सूची
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश चुनाव को लोकर सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच चुनाव आयोग ने 22 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की है। प्रकाशित मतदाता सूची का अंतिम एसएसआर के मुताबिक, मतदाताओं की कुल संख्या 4.08 करोड़ आंकी गई है।
आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मुकेश कुमार मीना ने कहा कि राज्य में 20074322 पुरुष मतदाता और 20729452 करोड़ महिला मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 40807256 हो गई है। वहीं, मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ गई है। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 45951 से बढ़कर 46165 हो गई है।
सीईओ मुकेश कुमार मीना ने कहा कि मतदान केंद्रों के अनुसार मसौदा मतदाता सूची 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित की गई थी। दावे और आपत्तियां 9 दिसंबर 2023 तक प्राप्त की गई थीं। इन दावों और आपत्तियों के निपटान के बाद अंतिम मतदाता सूची 22 जनवरी 2024 को प्रकाशित की गई है।
उन्होंने कहा कि जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार 18-19 वर्ष की आयु वर्ग में अभी भी अधिक मतदाता जोड़े जाने चाहिए और ऐसे मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं, चुनाव आयोग कार्यालय ने कई नामों को हटा भी दिए। चुनाव आय़ोग ने कुछ शिकायतों पर ध्यान देने और जन्म और मृत्यु रजिस्टर की गहन जांच करने और घर-घर सर्वेक्षण करने के बाद 1652422 नाम काट दिए।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: वाईएस शर्मिला ने सीएम जगन पर अचानक क्यों तेज किए हमले?









Click it and Unblock the Notifications