आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन के चाचा को CBI ने किया गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के चाचा वाईएस भास्कर रेड्डी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। भास्कर रेड्डी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के अंकल वाईएस भास्कर रेड्डी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। भास्कर रेड्डी को पूर्व सांसद विवेकानंद रेड्डी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के भाई और मौजूदा मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के चाचा हैं।
बता दें कि विवेकानंद रेड्डी का शव पुलिवेंदु स्थित उनके घर पर पाया गया था। उनकी हत्या प्रदेश के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई थी। इस मामले की शुरुआती तौर पर एसआईटी जांच कर रही थी, लेकिन बाद में जुलाई 2020 में इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया था।
सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार विवेकानंद रेड्डी खुद के लिए कथित तौर पर लोकसभा का टिकट लेने की कोशिश कर रहे थे, वह खुद के लिए या फिर वाईएस शर्मीला के लिए टिकट की मांग कर रहे थे।
बता दें कि पिछले 48 घंटों में सीबीआई ने इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले कडप्पा सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी को भी सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। आज सुबह सीबीआई की टीम वाईएस भास्कर रेड्डी के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिवार वालों को गिरफ्तारी का ज्ञापन सौंपा गया।
भास्कर रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में संख्या में उनके समर्थक घर के बाहर जमा हो गए। अहम बात है कि सीबीआई की टीम भास्कर रेड्डी से इस मामले में पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार अविनाश रेड्डी और भास्कर रेड्डी इस बात से खुश नहीं थे कि भास्कर रेड्डी ने अविनाश रेड्डी को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध किया था। सीबीआई का दावा है कि हत्या को अंजाम देने के लिए इन लोगों ने 40 करोड़ रुपए की पेशकश की थी। पिछले साल इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद सीबीआई कोर्ट भेज दिया था।












Click it and Unblock the Notifications