J&K: अनंतनाग में हिजबुल मुजाहिद्दीन का वांटेड आतंकी गिरफ्तार
अनंतनाग। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने बुधवार को हिजबुल के एक आतंकी को गिरफ्तार किया। हिजबुल मुजाहिद्दीन के पकड़े गए आतंकी की पहचान आदिल अहमद भट के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली की बिजबेहरा रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध आतंकी देखा गया है।

मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्टेशन की घेराबंदी कर दी। जब पुलिस स्टेशन पर आतंकी पकड़ने पहुंची तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पहले से ही सतर्क पुलिस के जवानों उसे दबोच लिया। आपको बता दें कि बिजबेहरा जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का गृहनगर है।
गौरतलब है कि जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में शनिवार को सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। ये दोनों आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications