Anant Radhika Wedding: अनंत और राधिका का वेडिंग कार्ड इतना महंगा, सुनकर पैर तले खिसक जाए जमीन!
Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: एक प्रमुख भारतीय व्यवसायी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 12 जुलाई को मुंबई में एक भव्य समारोह में राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लेंगे। इस भव्य समारोह के लिए जोड़े अनंत और राधिका ने व्यक्तिगत रूप से कई मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और खिलाड़ियों को निमंत्रण भेजा है।
खास बात यह है कि शादी का शानदार निमंत्रण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। क्योंकि अनंत और राधिका की शादी का कार्ड बहुत ही महंगा और भव्य है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी का कार्ड लगभग कई लाख रुपए प्रति के हिसाब से बनाया गया है। हालांकि, अभी तक कार्ड की सही कीमत सामने नहीं आई है। चांदी का मंदिर, सोने की भगवान गणेश...राधा कृष्ण की मूर्तियां कुछ ऐसा है भव्य कार्ड....

शादी का कार्ड अपने आप में यूनिक है। यह निमंत्रण एक बड़े, खूबसूरती से सजाए गए नारंगी रंग के बॉक्स में आता है। बॉक्स के टॉप पर भगवान विष्णु की एक तस्वीर है। बीच में देवी लक्ष्मी विराजमान है। इसके चारों ओर एक विष्णु श्लोक लिखा हुआ है। बॉक्स के अंदर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के निवास स्थान बैकुंठ को दर्शाने वाली विस्तृत कढ़ाई की गई है। बॉक्स में विष्णु मंत्र भी दिया गया है।
अंदर एक सुनहरी किताब है, जिस पर एक मूर्ति सजी हुई है। पहले पन्ने पर भगवान गणेश की तस्वीर है, जिसे अलग करके फ्रेम में लगाया जा सकता है। लाल रंग के बॉक्स नुमा में शादी के निमंत्रण में एक शानदार चांदी का मंदिर है। भगवान गणेश और राधा कृष्ण की मूर्तियां रखी गई हैं। निमंत्रण में एक चांदी का डिब्बा भी है, जिसमें निमंत्रण कार्ड के साथ मिठाई और सूखे मेवे भी हैं।
29 जून से शुरू होगा जश्न, 14 जुलाई को रिसेप्शन
- 29 जून: मुकेश और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का जश्न मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में एक निजी पूजा समारोह के साथ शुरू होगा।
- 12 जुलाई: मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होगी।
- 13 जुलाई: 'शुभ विवाह', उसके बाद 'शुभ आशीर्वाद'।
- 14 जुलाई: 'मंगल उत्सव' या शादी का रिसेप्शन।
एक साल पहले सगाई, जामनगर में एक प्री-वेडिंग
अपनी शादी से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने दो प्री-वेडिंग पार्टियों का आयोजन किया। इस जोड़े ने एक ग्रैंड क्रूज पार्टी का आयोजन किया, जिसकी शुरुआत 29 मई को इटली में हुई और 1 जून को फ्रांस में संपन्न हुई। क्रूज पार्टी से पहले मार्च में जामनगर में एक प्री-वेडिंग समारोह आयोजित किया गया था , जिसमें मशहूर हस्तियों, खिलाड़ियों और उद्योगपतियों सहित 1,000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 19 जनवरी, 2023 को मुंबई में गोल धना समारोह में सगाई की।












Click it and Unblock the Notifications