आपा खोया आनंद शर्मा ने, बोले पीएम मोदी खो चुके हैं मानसिक संतुलन

नई दिल्ली। कांग्रेस एक के बाद एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार की योजनाओं पर जमकर हमला बोल रही है। लेकिन इन सब के बीच कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने विवादित बयान देते हुए कहा कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

anand sharma

वहीं आनंद शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार को लेकर इतना व्यथित है कि उनके नेता कुछ भी अनाप-शनाप बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पता है आगे कभी वो सत्ता में नहीं आयेगी जिसकी हताशा कांग्रेस के नेताओं में साफ देखी जा सकती है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में दिये अपने साक्षात्कार में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं जिसकी वजह से वह जनता को गैरजरूरी मुद्दों के खिलाफ भड़का रहा है और विकास की राह में रोड़ा खड़ा कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+