शख्स ने आनंद महिंद्रा से कहा- आप मूर्ख हो, उद्योगपति ने दिया ऐसा जवाब कि लोग बोले- 'सुपर से भी ऊपर'

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आनंद महिंद्रा कई बार आम लोगों के सवालों का जवाब भी देते हैं और कई बार यूजर्स की अभद्रता का बेहद विनम्रता से जवाब देते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला जब एक यूजर ने आनंद महिंद्रा को 'मूर्ख' कह डाला, जिसका जवाब उन्होंने कुछ यूं दिया।

एक यूजर ने कहा था मूर्ख

एक यूजर ने कहा था मूर्ख

दरअसल, आनंद महिंद्रा ने लिखा था, 'मुझपर अक्सर मूर्खतापूर्ण तरीके से आशावादी होने का आरोप लगता है, यही ट्रेंड चलता रहा तो शायद 'मूर्ख' विशेषण हटे। उनके इस ट्वीट पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'हां, आप मूर्ख हैं। भारत अब तक बिजली, पानी, सड़क और कानून-व्यवस्था पर काम नहीं कर पाया और अब मोदी एंड कंपनी ने सुनिश्चित कर दिया कि वे 42 महीनों तक रहेंगे, और राहुल गांधी विपक्ष का नेतृत्व कर रहे हैं।'

ऐसा कुछ है जिसको लेकर आप आशावादी हैं? - आनंद महिंद्रा

यूजर के इस ट्वीट पर आनंद महिंद्रा ने शालीनता से जवाब दिया, 'आपकी निराशा बहुत बड़ी है, ऐसा कुछ है जिसको लेकर आप आशावादी हैं? या आपने खुद को दूर पहाड़ों में गुफा में निर्वासित कर लिया है? मुझे बताइए ताकि आपको स्विगी से फूड पैकेज भेज सकूं।' आनंद महिंद्रा के इस जवाब पर ट्विटर पर कई यूजर्स ने उनकी खूब तारीफ की।

कई यूजर्स ने की महिंद्रा की शालीनता की तारीफ

कई यूजर्स ने की महिंद्रा की शालीनता की तारीफ

एक यूजर ने लिखा कि सर, आप बेहद विनम्र हैं। जबकि एक अन्य ने लिखा, 'आपने जिस शख्स के ट्वीट को रिप्लाई दिया, उसका कोई फॉलोवर भी नहीं है। उसने आपके साथ अभद्रता की लेकिन आपने विनम्रता से जवाब दिया। ये वाकई शानदार था, आप हमेशा मुझे प्रेरित करते हैं।' कई अन्य यूजर्स ने भी इस तरह के ट्वीट किए। ये पहली बार नहीं है जब उद्योगपति ने अपनी त्वरित प्रतिक्रियाओं से लोगों का दिल जीता हो। सोशल मीडिया पर अपने ह्यूमर से भरे और अनोखे ट्वीट्स के लिए मशहूर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन अक्सर चर्चा में बने रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+