लॉकडाउन खत्म होने के बाद आनंद महिंद्र किस तरह करेंगे सेलिब्रेट, Video शेयर कर बताया
मुंबई, 14 अप्रैल: देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो इंटरनेट पर सक्रिय लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में माहिर हैं। ऐसे में उनका ट्वीट कब वायरल हो जाता है पता ही नहीं चलता। अब उन्होंने एक ऐसा मजेदार वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं। आनंद महिंद्रा ने एक डॉगी की वीडियो शेयर की है, जो आजाद होने के बाद काफी मस्ती भरे अंदाज में छलांग मार रहा है।

आनंद महिंद्रा ने आज ट्विटर पर एक कुत्ते का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लॉकडाउन हटने के बाद वो भी कुछ इस तरह ही उत्साहित होंगे। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे शेल्टर से आजाद होने के बाद कुत्ता ऊंची-ऊंची छलांग मार रहा है। आनंद महिंद्रा के वीडियो के शेयर करने के बाद लोगों का इस पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला है। अब तक पांच घंटे के अंदर 33 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वहीं 1200 से ज्यादा लाइक भी मिले हैं।
वीडियो में शुरुआत में डॉग ऐसा लगता है जैसे कि नए वातावरण को नोटिस करने की कोशिश कर रहा हो। फिर कुछ पल के बाद ही वो खुशी के साथ कूदना शुरू कर देता है। आजाद होने और आजादी के नए अर्थ को ये वीडियो परिभाषित करता हैं। क्योंकि इन दिनों हम आजाद तो है लेकिन कोरोना के संक्रमण ने हमारी आजादी को पूरी तरह से कैद कर लिया है। इससे पहले भी आनंद महिंद्रा इस तरह की रोचक वीडियो शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications