'रोहित शेट्टी जी आपको अब न्यूक्लियर बम की जरूरत पड़ेगी...', आनंद महिंद्रा का ट्वीट वायरल

मुंबई, 22 मई: उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा के प्रोफेशनल स्किल्स के अलावा सोशल मीडिया पर लोग उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के भी कायल हैं। आनंद महिंद्रा जितनी अपनी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए चर्चित हैं, उतना ही अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों बटोरते हैं। उनकी तरफ से शेयर किए गए इंस्पायरिंग वीडियो भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी से कुछ मजाकिया अंदाज में ऐसा कहा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस गाड़ी को नहीं उड़ा पाएंगे रोहित शेट्टी!

इस गाड़ी को नहीं उड़ा पाएंगे रोहित शेट्टी!

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले आनंद महिंद्रा की कंपनी महिंद्रा इन दिनों अपने नई एसयूवी को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई है। कंपनी ने एसयूवी का नाम और फर्स्ट लुक जारी किया है। महिंद्रा की एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) नाम से लॉन्च होगी। जिसको लेकर अब उन्होंने एक मजेदार मीम शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने फिल्मों में गाड़ियों को उड़ाने के लिए फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के लिए लिखा कि अगर वो उनकी कंपनी की नई एसयूवी को उड़ाना चाहते हैं तो उनको न्यूक्लियर बम की जरूरत पड़ेगी।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया मजेदार मीम

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया मजेदार मीम

रोहित शेट्टी बॉलीवुड में एक एक्शन डायरेक्टर के तौर पर अपनी बड़ी पहचान बना चुके हैं। उनकी हर फिल्म में स्टंट और धमाकेदार एक्शन सीन होते हैं जो दर्शकों को हैरान कर देते हैं। उनकी फिल्म में कारों पर स्टंट ना हो ऐसा कभी नहीं हो सकता। इस बीच ट्वीटर पर एक यूजर ने महिंद्रा की नई एसयूवी को लेकर एक मीम शेयर किया, जिसमें रोहित शेट्टी को लेकर एक जॉनी लीवर के फेमस डॉयलॉग 'अभी मजा आएगा ना भिडूं' का मीम भी शेयर किया था, जिसको रिप्लाई करते हुए आनंद महिंद्रा ने रोहित शेट्टी के लिए अपनी गाड़ी के लिए लिखा।

'इस गाड़ी को उड़ाने के लिए...'

'इस गाड़ी को उड़ाने के लिए...'

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, "रोहित शेट्टी जी, इस गाड़ी को उड़ाने के लिए आप को एक न्यूक्लियर बम की आवश्यकता होगी।" बता दें कि Mahindra की SUV Mahindra Scorpio N नाम से लॉन्च होगी। एसयूवी के नए टीजर वीडियो में कंपनी ने पहली बार कार की पूरी झलक दिखाई है। महिंद्रा की इस कार के ऐड में बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन की आवाज है। नए टीजर में अमिताभ बच्चन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'मुबारक हो, बाप हुआ है!'

27 जून को लॉन्च होगी नई एसयूवी

27 जून को लॉन्च होगी नई एसयूवी

आपको बता दें कि नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को चेन्नई के महिंद्रा रिसर्च वैली में बनाया गया है। साथ ही इस डिजाइन को मुंबई के महिंद्रा इंडिया डिजाइन स्टूडियो में तैयार किया गया है। कंपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को 27 जून को लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि इसी दिन कार की कीमत का भी ऐलान किया जाएगा। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के इंजन और फीचर्स का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन नए वीडियो के साथ कार के लुक का खुलासा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+