कौन हैं ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी? जिनके फैन हुए आनंद महिंद्रा, पोस्ट शेयर कर लिखी यह खास बात
उद्योगपति आनंद महिंद्रा अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ अनोखा, कुछ इंस्पायरिंग शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने एक मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसके बारे में लिखते हुए उन्होंने कहा कि यह उनका मंडे मोटिवेशन है।
आनंद महिंद्रा ने सोमवार के दिन लोगों को पूरे सप्ताह तक उत्साहित और प्रेरित करने के लिए एक प्रेरक पोस्ट साझा किया। उन्होंने एक ट्रक ड्राइवर का वीडियो शेयर किया और कहा कि नई चीजों को अपनाने में 'कभी देर नहीं होती'।
यह भी देखें: Voter Registration: कैसे होता है वोटर रजिस्ट्रेशन? जानें घर बैठे मतदाता सूची में नाम चेक करने का तरीका

आप सोच रहे होंगे कि एक ट्रक ड्राइवर उनके जैसे उद्योगपति को कैसे प्रेरित कर सकता है। खैर, इस विशेष ट्रक ड्राइवर ने अपने ट्रक की सवारी करते समय व्लॉगिंग शुरू की और अब यूट्यूब पर इसके दस लाख से अधिक फॉलोवर हैं। अपनी कमाई से उन्होंने एक नया घर भी खरीदा है।
आनंद महिंद्रा ने एक्स पर प्रेरक कहानी साझा करते हुए लिखा, "वह मेरी सोमवार की प्रेरणा है।" उन्होंने आगे कहा, "राजेश रवानी, जो 25 वर्षों से अधिक समय से ट्रक ड्राइवर हैं, ने भोजन और यात्रा व्लॉगिंग को अपने पेशे में जोड़ा और अब यूट्यूब पर 1.5M फॉलोअर्स के साथ एक सेलिब्रिटी हैं।"
Rajesh Rawani, who’s been a truck driver for over 25 years, added food & travel vlogging to his profession and & is now a celebrity with 1.5M followers on YouTube.
He just bought a new home with his earnings.
He’s demonstrated that no matter your age or how modest your… pic.twitter.com/5ccfwjYOff
— anand mahindra (@anandmahindra) April 8, 2024
उन्होंने आगे लिखा, "उन्होंने दिखाया है कि आपकी उम्र चाहे कितनी भी हो या आपका पेशा कितना भी मामूली क्यों न हो, नई तकनीक को अपनाने और खुद को नया रूप देने में कभी देर नहीं होती है।"
वीडियो में रवानी को अपने ट्रक के अंदर खाना बनाते और बाद में हैदराबाद से पटना की यात्रा के दौरान खाते हुए दिखाया गया है। 8 अप्रैल को शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को 3.9 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या अभी भी बढ़ रही है। पोस्ट को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी मिले हैं।
कौन हैं राजेश रवानी 'द फेमस ट्रक ड्राइवर'?
राजेश रवानी एक ट्रक ड्राइवर हैं। वो 25 साल से ट्रक चला रहे हैं। 2021 में उन्होंने यूट्यूब पर आर राजेश व्लॉगस (R Rajesh Vlogs) नाम से अपना चैनल शुरू किया। इस चैनल पर वो अपने ट्रक ड्राइविंग की वीडियो के साथ-साथ अपने सफर के दौरान खाना बनाने और अपनी पूरी दिनचर्या का व्लॉग शेयर करते हैं। उनके वीडियोज लोगों को खूब पसंद आते हैं। साथ ही उनकी बनाई रेसिपी के लाखों फैंस हैं।
यह भी देखें: Voter ID Card: 17 साल के युवा एडवांस में कर सकते हैं वोटर आईडी के लिए अप्लाई, जानें क्या हैं नियम
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications