WhatsApp वंडर बॉक्स से आनंद महिंद्रा ने निकाला नया वीडियो, लोगों को दिलाई 90 के दशक की याद
नई दिल्ली: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। लॉकडाउन के बीच जब सब कामकाज छोड़कर घरों में बंद हैं, उस बीच आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए पुरानी यादों को साझा किया। इस वीडियो को देखकर आपको भी नब्बे का दशक याद आ जाएगा। आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी आनंद महिंद्रा अपने व्हाट्सएप वंडर बॉक्स से कई वीडियो निकालकर साझा कर चुके हैं।

'हेवी ड्यूटी नॉस्टेल्जिया' कैप्शन के साथ वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि बचपन में मुझे स्कूल की नोटबुक पर ब्राउनपेपर चढ़ाना बहुत पसंद था। इस वीडियो में शुरूआत में नोकिया का एक पुराना फोन दिख रहा है। वहीं उसके बाद बचपन की यादें, जैसे मैदान में खेलते बच्चे, पेंसिल, पुराने लैंडलाइन फोन, फिल्म रोल आदि दिख रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में 'आने वाला पल जाने वाला है' गाना बज रहा है। लोगों को भी ये वीडियो खूब पंसद आ रहा है। अब तक इस पर 1.3 लाख से ज्यादा व्यू आ चुके हैं।
बैंक कैशियर का वीडियो किया था शेयर
इससे पहले आनंद महिंद्रा ने एक बैंक कैशियर का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक ग्राहक कैशियर को चेक देता है। उसके बाद कैशियर उस चेक को चिमटे से पकड़कर प्रेस करता है। फिर उसे हाथ से पकड़कर आगे का काम करता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि मुझे नहीं पता कैशियर की ये तकनीकी कोरोना से बचने में कितनी कारगर है, लेकिन उसकी क्रिएटिविटी के लिए उसको क्रेडिट जरूर मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications