आनंद महिंद्रा ने शेयर की दुनिया की सबसे खूबसूरत जंगल ड्राइव की तस्वीर, यूजर्स बोले...बस स्वर्ग है
महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा एक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर वे पोस्ट शेयर करते रहते हैं।
नई दिल्ली, 01 जून: महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा एक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर वे पोस्ट शेयर करते रहते हैं। साथ ही वे अक्सर मजाकिया और प्रेरणादायक पोस्ट भी शेयर करते हैं। जिससे वो कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं।

सुंदर जंगल ड्राइव की एक तस्वीर साझा की
इस बीच बुधवार को आनंद महिंद्रा ने एक सुंदर जंगल ड्राइव की एक तस्वीर साझा की। सड़क बेंगलुरु और उडुपी के बीच में आती है और यह बहुत सुंदर है। आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर दुनिया की सबसे खूबसूरत जंगल ड्राइव की एक तस्वीर पोस्ट की।

तस्वीरों में डूब जाना चाहता हूं
दिग्गज अरबपति आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा कि सुंदर... मैं इन तस्वीरों में डूब जाना चाहता हूं। तस्वीर एक सड़क की थी जिसके दोनों तरफ हरे भरे पेड़ थे। बेंगलुरु से उडुपी जाते समय सड़क कुक्के सुब्रमण्य से गुंड्या तक जाती है।

बारिश के बाद बस स्वर्ग
इसके बाद कई यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तस्वीर देखकर यूजर्स भी काफी खुश हो रहे हैं और तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बिल्कुल वही रास्ता, बारिश के बाद बस स्वर्ग है।

इडली अम्मा को दिया था खास तोहफा
आनंद महिंद्रा अपने नेक कामों के लिए भी चर्चे में रहते हैं। इससे पहले मदर्स डे पर आनंद महिंद्रा ने तमिलनाडु की एक वृद्ध महिला को अनोखा तोहफा दिया है। पिछले 30 वर्षों से एक रुपए में इडली बेंचने वाली इडली अम्मा को घर मिलने के बाद उनके खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा है कि इडली अम्मा मां के गुणों का अवतार हैं। उनकी सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

पंजीकरण कार्यालय के आभारी
आनंद महिंद्रा ने अधिकारियों के साथ बुजुर्ग महिला इडली अम्मा की तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें उन्होंने घर गिफ्ट किया है। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि मकान का पंजीकरण करने के लिए वे थोंडामुथुर में पंजीकरण कार्यालय के आभारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications