आनंद महिंद्रा ने शेयर किया खुद को तिरंगे की तरह फहराते दिव्यांग का वीडियो, लोग बोले- नम हो गई आंखें

नई दिल्ली। कारोबारी आनंद महिंद्रा ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में तिरंगा की टीशर्ट पहने एक दिव्यांग शख्स पाइप पर चढ़ खुद को झंडे की तरह से लहरा रहा है। इस शख्स के दोनों पैर नहीं हैं। ये वीडियो एक दिन पहले, 26 जनवरी का है।

वीडियो शेयर करते हुए लिखी ये बात

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, कुछ चीजें ऐसी होतीं हैं जो हमें अपने लिए अफसोस करने से रोकती हैं। कुछ चीजें हमें याद दिलाती हैं वो वजह जो हमें महान काम करने में सक्षम बनाता है।

ट्विटर पर इस वीडियो को देख लोग खुशी भी जता रहे हैं और इस शख्स के करतब पर हैरानी का भी इजहार कर रहे हैं। सैकड़ों यूजर्स ने दिव्यांग शख्स की तारीफ की है। कई लोगों ने लिखा है कि ये वीडियो भावुक कर देने वाला है और उनकी आंखें इसे देख नम हैं।

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं आनंद महिंद्रा

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा एक कारोबारी के तौर पर तो जाने ही जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी एक अलग पहचान है। कई जानकारियां वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं और बहुत बार गंभीर मसलों पर खुलकर अपनी राय जाहिर करते हैं। वो लगातार ऐसी वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो मोटिवेशनल संदेश देती हैं। इतना ही नहीं वो कई यूजर्स को जवाब भी देते हैं। उनके दिए जवाब भी अक्सर वायरल होते हैं।

आनंद महिंद्रा को मिला है पद्म भूषण

आनंद महिंद्रा को मिला है पद्म भूषण

बता दें कि इस साल जिन हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है। उनमें महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का भी नाम है। महिंद्रा को पद्म भूषण से नवाजा गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या (25 जनवरी) को सरकार ने साल 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के 11 दिग्गजों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया है। आनंद महिंद्रा का नाम इनमें है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+