आनंद महिंद्रा ने नदी में पानी पीते शेरों का वीडियो किया शेयर, पूछा ये दिलचस्प सवाल

नई दिल्ली, 17 जून: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा एक ऐसे कारोबारी हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। महिंद्रा लगातार अपने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ ना कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है। अब उन्होंने कुछ शेरों का एक वीडियो शेयर किया है जो एक नदी में पानी पी रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक सवाल भी पूछा है जिस पर उनके फॉलोवर्स जवाब भी दे रहे हैं।

शेरों का पानी पीते हुए वीडियो

शेरों का पानी पीते हुए वीडियो

आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कई सारे शेर एक साथ पानी पी रहे हैं लेकिन एक शेर उनसे कुछ दूर खड़ा होकर नदी से पानी पी रहा है। करीब 1 मिनय 26 सेकेंड का ये वीडियो घने जंगलों का है। जहां शेर नदी में आकर पानी पी रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने सवाल किया है कि इस एक शेर के अपने झुंड से अलग होकर अकेले रहकर पानी पीने की क्या वजह है? इस पर उन्होंने अपनी राय रखी है तो लोगों के लिए भी सवाल छोड़ा है।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कही ये बात

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, इस वीडियो क्लिप में आखिरी शॉट को देखिए। एक शेर अकेला है, जो दूसरे शेरों से काफी दूर था। जो लोग जानवरों के व्यवहार पर रिसर्च करते हैं और इस बारे में जानकारी रखते हैं वो इसकी वजह बेहतर बता सकते हैं कि उसने सबसे अलग पानी क्यों पिया। मैं अपनी बात करूं तो इंसान होने के नाते मुझे लगता है कि यह हमें अपने बारे में ज्यादा बताता है कि हम उस शेर को एक 'आवारा' की तरह देखते हैं या 'मिसफिट' के तौर पर।

सोशल मीडिया यूजर्स लगातार दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया यूजर्स लगातार दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

आनंद महिंद्रा की इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस पर मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं, जैसे एक यूजर ने कहा कि अब उस डायलॉग का क्या होगा जिसमें कहा गया है कि झुंड में सूअर आते हैं शेर को अकेले आता है। वहीं कुछ लोगों ने इस पोस्ट पर गंभीरता से जानवरों के बर्ताव पर जानकारी भी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+