VIDEO: आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर नितिन गडकरी से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वे लगातार ट्विटर पर पोस्ट करते हैं। इस बीच दिग्गज उद्योगपति ने पेड़ों से घिरी एक खूबसूरत सड़क का वीडियो ट्वीट किया है।
नई दिल्ली, 28 अगस्त: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वे लगातार ट्विटर पर पोस्ट करते हैं। इस बीच दिग्गज उद्योगपति ने पेड़ों से घिरी एक खूबसूरत सड़क का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने वीडियो की क्लिप साझा करते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि वे ग्रामीण इलाके में नई सड़कों पर ऐसे पेड़ लगा सकते हैं।

आनंद महिंद्रा का यह ट्वीट वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों तरफ पेड़ों से घिरी एक सड़क का आश्चर्यजनक दृश्य दिखाया गया है। दूर से देखने पर सड़क एक वास्तविक सुरंग की तरह लग रही थी। उन्होंने इस सुरंग को 'ट्रनल' (trunnel) नाम दिया है। जो ट्री और टनल शब्द के मेल से बना है।
क्या बोले आनंद महिंद्रा
उन्होंने नितिन गडकरी को ट्वीट कर कहा कि मुझे सुरंगें पसंद हैं, लेकिन सच कहूं तो मैं इस तरह के 'ट्रनल' से गुज़रना पसंद करूंगा। उन्होंने पूछा कि नितिन गडकरी जी क्या हम आपके द्वारा बनाई जा रही नई ग्रामीण सड़कों पर इनमें से कुछ 'ट्रनल' लगाने की योजना बना सकते हैं?
यह भी पढ़ें- 3 लोगों ने मिलकर काटा विशाल पेड़, फिर गिरते हुए वृक्ष ने ऐसे लिया बदला, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video












Click it and Unblock the Notifications