3 लोगों ने मिलकर काटा विशाल पेड़, फिर गिरते हुए वृक्ष ने ऐसे लिया बदला, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video

नई दिल्ली, 24 अगस्त: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर ऐसे पोस्ट शेयर करते हैं, जो इंटरनेट यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब अपने लेटेस्ट ट्वीट में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने एक पेड़ काटने की वीडियो पोस्ट की है, जो फनी होने के साथ-साथ यह भी बता रहा है कि अगर आप प्रकृति का दोहन करेंगे तो वो भी चुप नहीं बैठेंगे। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

पेड़ काटने का वीडियो किया पोस्ट

पेड़ काटने का वीडियो किया पोस्ट

इसमें कोई शक नहीं है कि आनंद महिंद्रा की पोस्ट मोटिवेशनल, इंस्पिरेशनल के साथ-साथ आंखों को खोल देने वाली होती है। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया के जरिए नए-नए टैलेंट को भी लोगों से रूबरू कराते हैं। जिसका उनके फॉलोअर्स और फैंस को काफी इंतजार रहता है। अब उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में भी कुछ ऐसा ही शेयर किया है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। उन्होंने कुछ लोगों की तरफ से काटे जा रहे एक पेड़ का वीडियो शेयर किया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है।

पेड़ ने किया काटने वाले से बदला

पेड़ ने किया काटने वाले से बदला

13 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लोगों का ग्रुप जंगल में एक विशाल पेड़ को काटने रहे हैं। पेड़ को काटने के बाद वो उसको नीचे गिराने के लिए धकेलने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद जैसे ही पेड़ नीचे की तरफ गिरता है तो एक शख्स को अपनी चपेट में ले लेता है और शख्स उसके तने पर बैठकर जोर से उछलकर जमीन पर गिरता है। यह वीडियो फनी होने के साथ-साथ सबक भी सीखाता है कि वनों की कटाई के क्या परिणाम हैं।

"यदि आप पेड़ काटते हैं, तो वो भी चुप नहीं बैठेंगे"

वीडियो के कैप्शन में आनंद महिंद्रा ने लिखा- "यदि आप पेड़ काटते हैं, तो वो भी चुप नहीं बैठेंगे।" एक दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 6.83 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है। 1200 से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। इस वीडियो में साफ संदेश दिया गया है कि अगर लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रकृति का दोहन करेंगे तो वो ऐसे ही बदला लेगी।

वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रूकेगी

वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रूकेगी

वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रूकेगी। क्योंकि जैसे ही पेड़ कटने के बाद वो गिरता है, तो उसे काटने वाला शख्स अचानक हवा में उछलने लगता है और फिर बाद में जमीन पर जोर से गिरता है। जिस पेड़ को उस शख्स ने काटा उसी ने उससे बदला ले लिया। जो काफी मजेदार है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आखिरी सांस में हमें सबक सिखा रहा है, जबकि दूसरे ने लिखा मैं पूरी तरह सहमत हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+