Anand Mahindra New Year 2023 से पहले गजराज के 'आशीर्वाद' से अभिभूत, VIDEO ट्वीट कर कही ये बात

Anand Mahindra डांस करती युवती और प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते गजराज को देखकर महिंद्रा अभिभूत हो उठे। वीडियो कर्नाटक के मंदिर की है। नव वर्ष 2023 से पहले ये वीडियो ट्वीट वायरल हो रही है।

Anand Mahindra

अरबपति उद्योगपति Anand Mahindra इंटरनेट पर अक्सर चर्चा के केंद्र में रहते हैं। रोचक कंटेंट शेयर करने के लिए मशहूर महिंद्रा ने New Year 2023 से पहले कुछ ऐसा ट्वीट किया हो जो उनके फॉलोअर्स के साथ-साथ कॉमन नेटिजन्स को भी काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने कर्नाटक के एक मंदिर में डांस और हाथी के आशीर्वाद का वीडियो शेयर किया है।

मंदिर में गजराज के सामने डांस

मंदिर में गजराज के सामने डांस

कर्नाटक के एक मंदिर में डांस करती युवती को देखकर गजराज प्रसन्न हो उठे। आशीर्वाद देते हाथी का वीडियो जैसे ही महिंद्रा ने शेयर की, सोशल मीडिया पर उनकी ट्वीट वायरल हो गई। वीडियो में शास्त्रीय नृत्य करती युवती को देखकर गजराज अभिभूत हो उठे।

गजराज के सामने शास्त्रीय नृत्य

गजराज के सामने शास्त्रीय नृत्य

महिंद्रा ने ट्विटर पर जो वीडियो क्लिप अपलोड की है इसमें एक कलाकार पारंपरिक पोशाक पहने हुए, मंदिर परिसर में एक हाथी के समक्ष नृत्य करती देखी जा सकती है। डांस के समय हाथी को दो लोग (हैंडलर) पकड़े हुए देखा जा सकता है।

नृत्य से गजराज की प्रसन्नता

नृत्य से गजराज की प्रसन्नता

जैसे ही नर्तकी हाथी की ओर मुड़ती है और उसका आशीर्वाद लेने के लिए अपने हाथ जोड़ती है, हाथी धीरे से अपनी सूंड उसके सिर पर रखता है। वीडियो क्लिप में गजराज दूसरी बार भी आशीर्वाद देते देखे जा सकते हैं। डांसर प्रदर्शन जारी रखती है। गजराज प्रसन्न होकर सिर हिलाते दिखाई देते हैं।

Recommended Video

    Anand Mahindra से शख्स ने पूछा- क्या है आपकी Qualification? तो ...| वनइंडिया हिंदी |*News
    टेंपल एलिफेंट से नए साल की शुभकामनाएं

    टेंपल एलिफेंट से नए साल की शुभकामनाएं

    महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो ट्वीट किया है इसमें उन्होंने लिखा, वीडियो कर्नाटक के श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर का है। कर्नाटक के कतील से सामने आई विस्मयकारी वीडियो। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि टेंपल एलिफेंट हम सभी को नए साल की शुभकामनाएं दे रहा है।

    नीचे देखें महिंद्रा का ट्वीट--

    पूजा करने का एहसास

    महिंद्रा के ट्वीट में शेयर की गई वीडियो क्लिप पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "हाथी इतने प्यारे लगते हैं कि हमें पूजा करने का एहसास होता है।" एक अन्य ने कहा, "मंदिर के हाथी इतने प्यारे प्राणी हैं ... हमेशा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सूंड से धीरे से आशीर्वाद देते हैं।"

    VIDEO

    VIDEO "अद्भुत" और "प्यारा"

    एक अन्य ट्विटर यूजर ने मंदिर में डांस और हाथी के आशीर्वाद पर कहा, "वास्तविक भारतीय संस्कृति।" कुछ यूजर्स ने वीडियो को "अद्भुत" और "प्यारा" करार दिया। बता दें कि महिंद्रा इससे पहले भी ऐसी कई वीडियो को खुद की मोटिवेशन बता कर शेयर करते रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+