उदयपुर के प्रिंस को गिफ्ट में मिली Thar 700 लिमिटेड एडिशन, खुद आनंद महिंद्रा ने सौंपी चाबी
नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के सीईओ आनंद महिंद्रा ने उदयपुर के प्रिंस लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को हाल ही में महिंद्रा थार 700 लिमिटेड एडिशन उपहार के तौर पर भेंट की है। आनंद महिंद्रा ने खुद ही इस कार की चाबी लक्ष्यराज सिंह को सौंपी है।उदयपुर। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के सीईओ आनंद महिंद्रा ने उदयपुर के प्रिंस लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को हाल ही में महिंद्रा थार 700 लिमिटेड एडिशन उपहार के तौर पर भेंट की है। आनंद महिंद्रा ने खुद ही इस कार की चाबी लक्ष्यराज सिंह को सौंपी है। आपको बता दें कि मेवाड़ राजघराना अपने कारों के शौक के लिए जाना जाता है। इस राजघराने ने 20 साल पहले झीलों के शहर उदयपुर में कार म्यूजियम का उद्घाटन किया था, जहां दुनिया की सबसे महंगी, शानदार विंटेज कारें मौजूद हैं।

आपको बता दें कि थार 700 एक लिमिटेड एडीशन कार है जो कि इसी साल के शुरुआत में लॉन्च की गई थी। इसकी कुल 700 यूनिट्स का ही प्रोडक्शन किया गया है। कंपनी के सत्तर साल पूरे होने की खुशी में हर गाड़ी के बगल में एक स्पेशल बैज लगाया गया है। महिंद्रा थार की कीमत 9.99 लाख रुपये हैं। इंजन की बात करें तो महिंद्रा थार 700 लिमिटेड एडिशन में 2498 cc का डीजल इंजन दिया गया है जो 105 BHP की पावर और 247 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन हर तरह के मौसम बढ़िया परफॉरमेंस देने का वादा करता है। सेफ्टी के इसमें ऑटो लॉकिंग हब्स, डिजिटल इम्मोबिलाइजर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
थार में फ्रंट में इंडीपेंडेंट सस्पेंशन विद टोरशिएन बार एंड स्टेबलाइजर बार और रियर में सेमी एलिफ्टिकल लीफ स्प्रिंग विद शॉक एब्सोर्ब सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 236mm डिस्क ब्रेक और रियर में 282mm ड्रम ब्रेक मिलेंगे। इस खास एडिशन में नैपोली ब्लैक और एक्वामैरीन कलर मिलते हैं। महिंद्रा थार सिग्नेचर एडिशन में फ्रंट फेंडर्स पर सिग्नेचर लोगो मिलेगा, साथ ही बंपर पर सिल्वर टच और बोनेट पर काले रंग का इफेक्ट होगा। साथ ही इसमें 15 इंच के मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications