जब आनंद महिंद्रा की पत्नी ने उनसे पूछा- क्या 5 मिनट तुम बिना फोन पर बात किए रह सकते हो

नई दिल्ली। जाने-माने उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। यही नहीं उनके किए गए ट्वीट्स काफी वायरल भी होते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने एक खबर को लेकर न्यूजपेपर की कटिंग शेयर की। साथ ही अपनी अपनी पत्नी की स्मार्टनेस का जिक्र करते हुए इसका नुकसान भी बताया है। यही नहीं इस ट्वीट से ये भी पता चलता है कि आनंद महिंद्रा बिना अपने फोन के पांच मिनट भी नहीं रह सकते हैं।

आर्टिकल शेयर करने के साथ आनंद महिंद्रा ने किया ये ट्वीट

दरअसल, आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में एक अंग्रेजी अखबार का आर्टिकल शेयर किया। ये आर्टिकल ऐसे व्यक्ति के बारे में थे जो अपनी पत्नी की बातें सुनने से बचने के लिए करीब 62 साल तक गूंगा और बहरा बने रहने का नाटक करता रहा। इसी आर्टिकल को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि इसे पढ़कर मैं 5 मिनट तक बिना रुके लगातार हंसता रहा।

आनंद महिंद्रा की टिप्पणी पर उनकी पत्नी ने दिया ये जवाब

आनंद महिंद्रा की टिप्पणी पर उनकी पत्नी ने दिया ये जवाब

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में आगे बताया कि मैंने अपनी पत्नी से कहा कि काश मैं भी तुम्हें इसी तरह मूर्ख बना पाता। इतना सुनते ही बिना समय गंवाए उन्होंने सवाल किया, 'सच में? क्या आप 5 मिनट भी फोन पर बिना बात किए रह सकते हैं?' इस पर आनंद महिंद्रा ने कहा कि ये स्मार्ट पत्नी होने का नुकसान है।

आनंद महिंद्रा का ट्वीट वायरल, यूजर ने कहा- 'ये अलग लेवल का स्कैम है'

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ये ट्वीट रविवार को किया। इसके बाद उनके इस ट्वीट को करीब साढ़े 19 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं करीब 4 हजार से ज्यादा बार इस ट्वीट को रीट्वीट किया गया है। वहीं यूजर्स ने उनके इस ट्वीट पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा 'ये बहुत फनी है।' एक अन्य यूजर का कमेंट है, 'इन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देना चाहिए।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'ये अलग लेवल का स्कैम है।'

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+