Anand Mahindra Ashutosh Rana की वीडियो देखकर यादों में खोए, कहा- बचपन की मासूमियत हमें... रोकती है
Anand Mahindra Ashutosh Rana की कविता सुनकर बचपन के दिनों को याद कर बैठे। anand mahindra ashutosh rana poem video bachpan innocence
उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के अलावा कंटेंट की परख के लिए मशहूर हैं। इस बार उन्होंने अभिनेता और कवि आशुतोष राणा की एक रचना की वीडियो ट्वीट की है। महिंद्रा ने जो कैप्शन लिखा है, वह काफी भावुक करने के साथ-साथ मर्मस्पर्शी भी है। महिंद्रा के ट्वीट वाली वीडियो 9 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी है। इस ट्वीट को देखने से साफ होता है कि Anand Mahindra Ashutosh Rana की बातों को सुनकर बचपन की सुनहरी यादों और मासूमियत से भरपूर दिनों की यादों में खो गए।

महिंद्रा ने बचपन के दिनों को याद किया
Anand Mahindra Ashutosh Rana की कविता सुनकर बचपन के दिनों को याद कर बैठे। उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, ऐसे में उनकी ये वीडियो ट्वीट तेजी से वायरल हो रही है।

भागदौड़ भरे जीवन में बचपन
महिंद्रा आशुतोष राणा की जिस वीडियो के सहारे बचपन के दिनों में पहुंच गए उसमें राणा अपनी एक कविता में बचपन कैसा होता है, इसकी झलक दिखाने का प्रयास करते हैं। राणा बताते हैं कि भागदौड़ भरे जीवन में जब इंसान की बातें कोई सुनने वाला नहीं होता तो उसे बचपन की याद आती है।

बचपन की याद कब और क्यों
आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो ट्वीट की है, ये एक खास कार्यक्रम की वीडियो क्लिप है। गीतकार आलोक श्रीवास्तव के कार्यक्रम में आशुतोष राणा ने छल-कपट के बिना बचपन कैसा होता है, इसका वर्णन किया है। बड़े होने के बाद इंसानों को बचपन की याद कब और क्यों आती है, इसका जिक्र कर राणा बताते हैं कि जब इंसान शारीरिक रूप से कमजोर होता है तो उसे बचपन की याद आती है।

कविताओं की क्लिप सोशल मीडिया पर
बता दें कि आलोक श्रीवास्तव अपने कार्यक्रम बज्म-ए-खास एक मुलाकात में कई हस्तियों से संवाद करते हैं। यूट्यूब @BAZMEKHAS चैनल पर 30 अप्रैल 2022 को शेयर की गई वीडियो में आशुतोष राणा ने कई पहलुओं पर बात की है, लेकिन राणा कि कविताओं की क्लिप सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट और शेयर की जा रही हैं।

बचपन की मासूमियत हमें... रोकती है
ऐसी ही एक वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम अकाउंट @thepoetmagic पर शेयर की गई है। ओरिजनल वीडियो की क्लिप को महिंद्रा ने करीब सात महीने बाद ट्वीट किया है, लेकिन बचपन इतना मासूम होता है कि अब भी इसे लाखों लोग पसंद कर रहे हैं। महिंद्रा ने वीडियो ट्वीट को कैप्शन दिया- "बचपन की मासूमियत हमें उस अद्भुत समय के मूल्य को समझने से रोकती है।"

वीडियो ट्वीट को 9.40 लाख से अधिक व्यूज
महिंद्रा के ट्वीट पर उनके फॉलोअर्स रोचक कमेंट्स कर रहे हैं। महिंद्रा के वीडियो ट्वीट को 9.40 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 22 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में हिमांशु बारिया (@Himanshu_baria) नाम के यूजर ने आशुतोष राणा की एक अन्य इंटरव्यू की क्लिप शेयर की।

कठिन समय इंसान को कब परेशान करता है
महिंद्रा के ट्वीट पर कमेंट में जो वीडियो शेयर की गई है, इसमें आशुतोष राणा बताते हैं कि कठिन समय आदमी को तब परेशान नहीं करता जब कठिन होता है, परेशानी तब होती है जब संसार को पता लग जाए कि इस व्यक्ति का समय कठिन है। ट्विटर यूजर परिजात ठाकुर (@beingpt) ने कविता पढ़ने के तरीके और भावनाओं की प्रशंसा करते दिखे।
नीचे देखें महिंद्रा का ट्वीट---
महिंद्रा और आशुतोष की फॉलोइंग
बता दें कि आशुतोष राणा अपने अभिनय कौशल के साथ-साथ काव्यात्मक शैली में बातों को कहने के लिए मशहूर हैं। हिंदी के प्रति आशुतोष का प्रेम और समर्पण किसी से छिपा नहीं है। दूसरी ओर महिंद्रा के ट्विटर टाइमलाइन को देखने पर पता लगता है कि वे मोटिवेशनल और प्रेरित करने वाले थॉट्स और वीडियो रेगुलर इंटरवल पर शेयर करते रहते हैं। दोनों के ट्विटर अकाउंट पर संयुक्त रूप से करोड़ों प्रशंसक हैं। आशुतोष ने भी महिंद्रा के वीडियो ट्वीट के प्रति आभार प्रकट किया है।












Click it and Unblock the Notifications