VIDEO: विदेशी पुलिसवाली ने देखिए कैसे पकड़ा खतरनाक एनाकोंडा...?
इसे देखकर एमिली ने जांबाजी दिखाते हुए एक लकड़ी से पहले एनाकोंडा का मुंह मोड़ा, उसके बाद बहादुरी से एनाकोंडा को पकड़ लिया। एमिली ने एनाकोंडा की पूंछ से उसे फंसाया।
एक इंटरनेशनल वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रही है, फ्लोरिडा की लियोन काउंटी में एक लेडी पुलिस अफसर ने सांप पकड़कर सभी को चौंका दिया। डिपार्टमेंट की ओर से डिटेक्टिव एमिली शॉ को सांप पकड़ने के लिए भेजा गया था। एमिली जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि वहां पर एक पीले रंग का लगभग नौ फुट लंबा एनाकोंडा था। इसे देखकर एमिली ने जांबाजी दिखाते हुए एक लकड़ी से पहले एनाकोंडा का मुंह मोड़ा, उसके बाद बहादुरी से एनाकोंडा को पकड़ लिया। एमिली ने एनाकोंडा की पूंछ से उसे फंसाया। बता दें कि इस दौरान एनाकोंडा हरकत में आया देखने वाले डर गए। एमिली के हाथ को एनाकोंडा ने लपेटना शुरू कर दिया था। इसके बाद एमिली ने एनाकोंडा को पकड़कर एक बोरे में कैद कर दिया। बता दें कि एमिली शॉ का ये वीडियो लियोन काउंटी शैरिफ ने पोस्ट किया है और हम आपको ये वीडियो यू-ट्यूब के सौजन्य से दिखा रहे हैं। तो देखिए वो बेहद खतरनाक पल...












Click it and Unblock the Notifications