Video: मुंबई में तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को रौंदा, दो की हालत नाजुक
मुंबई। तेज रफ्तार कार ने मुंबई के धारावी में पांच लोगों को घायल कर दिया है। यह घटना 19 जून की की है, जब चौराहे पर तमाम गाड़ियां खड़ी हुई थी तो काफी तेज रफ्तार से आ रही कार ने लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिसमे से दो लोगों की स्थिति नाजुक हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसके बाद कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर रजिस्टर कर ली गई है।













Click it and Unblock the Notifications