An Ordinary Life: प्रेमिका का जिक्र करके बुरे फंसे नवाजुद्दीन, मिला लीगल नोटिस लग सकती है करोड़ों की चपत

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले काफी दिनों से अपनी किताब 'An Ordinary Life' को लेकर विवादों में हैं और अब तो आलम ये हो गया है

An Ordinary Life: नवाजुद्दीन को मिला लीगल नोटिस

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले काफी दिनों से अपनी किताब 'An Ordinary Life' को लेकर विवादों में हैं और अब तो आलम ये हो गया है कि उन्हें अपनी लेखनी के चक्कर में कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं क्योंकि थिएटर और टीवी एक्ट्रेस सुनीता राजवार ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है। सुनीता को गुस्सा इसलिए आया है क्योंकि नवाजुद्दीन ने बिना इजाजत उनका नाम अपनी किताब घसीटा है और उनके बदनाम करने की कोशिश की है और इसी कारण उन्होंने नवाज से 24 घंटे के भीतर माफी की मांग की, साथ ही 2 करोड़ रुपये हर्जाना भी मांगा है। दरअसल फिल्म अभिनेता ने अपनी किताब में सुनीता को अपनी पहली प्रेमिका बताया है और लिखा है कि सुनीता ने नवाज को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वो असफल थे और उनके पास पैसे नहीं थे।

सुनीता की इस बेवफाई ने नवाज को अंदर ही अंदर तोड़ दिया था और इस वजह से उन्हें आत्महत्या के ख्याल आते थे। यही नहीं नवाज ने अपनी किताब में सुनीता के साथ-साथ अभिनेत्री निहारिका सिंह के बारे भी अपने रिश्तों को लेकर लिखा है।जबकि सुनीता का कहना है कि नवाज झूठ बोल रहे हैं, किताब में उन्होंने मुझे खलनायिका बना दिया है।

मेरी निजी जिंदगी डिस्टर्ब हो गई है

मेरे घरवालों और ससुराल वालों को इस अफेयर के बारे में नहीं पता था, उनके खुलासे के बाद मेरी निजी जिंदगी डिस्टर्ब हो गई है। सुनीता ने नवाज के साथ पत्रकार रितुपर्णा चटर्जी (जिन्होंने नवाज की किताब लिखने में उनकी मदद की है) और किताब के पब्लिशर को भी नोटिस भेजा है। इससे पहले सुनीता ने फेसबुक पर भी नवाज के लिए लिखा था कि तुम्हें औरतों की इज्जत करनी नहीं आती नवाज, घिन आती है तुमसे। तुम्हें खुद अपनी गरीबी का मजाक बनाया है, तुम इतने बड़े झूठे भी हो सकते हो, इसका अंदाजा नहीं था मुझे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+