नोटबंदी का दर्द: यूरिन बैग के साथ ATM की लाइन खड़ा रहा बुजुर्ग, लोगों ने पीएम पर उतारा गुस्सा
पैसे निकालने के लिए एटीएम के बाहर ये बीमार बुजुर्ग यूरिन बैग के साथ घंटों इंतजार करता रहा।
नई दिल्ली। नोटबंदी के कारण आम जनता परेशान है। कैश बदलने क लिए सरकार ने लोगों को 30 दिसंबर तक का वक्त दिया है। सरकार के ऐलान के बाद से बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लग गई है। कैश निकलाने के लिए लोग एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। लोग कैश बदलने के लिए बूढ़े-बुजर्ग सभी लाइनों में लगे हैं। कई तस्वीरें तो चौंकाने वाली आ रही है।

केरल से एटीएम के बाहर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक बुजुर्ग यूरिन बैग के साथ एटीएम के बाहर लाइन में लगकर अपनी पारी का इंतजार कर रहा था। बीमार होने के बावजूद वो पैसे के लिए एटीएम की कतार में खड़ा था।
हलांकि ये कोई पहली तस्वीर नहीं है। देश के अलग-अलग कोने से ऐसे कई तस्वीरें सामने आईं हैं, जहां बूढ़े-बुजुर्ग एटीएम और बैकों के बाहर लाइनों में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते दिखें।












Click it and Unblock the Notifications