मोदी कैबिनेट विस्तार: बुजुर्ग महिला हो गई थीं बेहोश, इसलिए देरी से शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह
नई दिल्ली। रविवार को पीएम मोदी की कैबिनेट का विस्तर हुआ, जिसमें कुल 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह अपने तय समय से करीब 5 मिनट देरी से शुरू हुआ, क्योंकि मेहमानों की कुर्सी पर बैठी एक बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई थीं। कायक्रम को 10.30 पर शुरू होना था। बताया जा रहा है कि जो बुजुर्ग महिला बेहोश हुई थी, वह पीयूष गोयल के परिवार की थीं। पहले तो उन्हें दरबार हॉल में ही कुछ दवा दी गई, लेकिन बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। जब वह दरबार हॉल में बेहोश हुईं तो वहां अफरा-तफरी मच गई थी।

पीएम मोदी के मंत्रीमंडल में यूपी-बिहार के 2-2 और केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक नए मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा 4 मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में प्रमोशन भी दिया गया है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है, जिसके बाद अब इनका पद बढ़ गया है।
कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले धर्मेंद्र प्रधान पहले मंत्री थे, लेकिन शपथ लेते वक्त उन्होंने एक गलती कर दी। उन्होंने 'संसूचित' शब्द को गलत पढ़ा, जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें टोका। इसके बाद उन्हें गोपनीयता की शपथ फिर से दोहरानी पड़ी। आपको बता दें कि इससे पहले रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं, जहां पर उन्होंने तेजप्रताप यादवव को भी इसी तरह से गलत उच्चारण करने के लिए टोक दिया था, जिसकी वजह से उन्हें दोबारा शपथ लेनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications