अब आएगा लाई फाई, सिर्फ एक सेंकेड में डाउनलोड होगी मूवी
बेंगलुरु। डाटा ट्रांसफर के लिए अब ऐसी टेक्नोलॉजी डेवलप हो चुकी है जो वाई-फाई के मुकाबले एक दो नहीं बल्कि 100 गुना तेज है। इस टेक्नोलॉजी को एक भारतीय दीपक सोलंकी ने डेवलप किया है। दीपक, स्टार्टअप कंपनी वेलमेनी के को-फाउंडर हैं और उन्होंने लाई-फाई नामक टेक्नोलॉजी डेवलप की है।

लाई-फाई का इसी हफ्ते एस्तोनिया के टालिन में टेस्ट किया गया। लाई-फाई से वाई-फाई के मुकाबल आप 100 गुना तेज इंटरनेट चला सकते हैं।
इसकी रफ्तार एक गीगाबाइट प्रति सेकेंड तक हो सकती है। दीपक सोलंकी के मुताबिक उनकी कंपनी एस्तोनिया में रजिस्टर्ड है लेकिन इसकी पूरी टीम भारतीय है।
लाई-फाई चलाने के लिए आपको चाहिए बिजली का एक सोर्स जैसे एलईडी बल्ब, इंटरनेट कनेक्शन और एक फोटो डिटेक्टर।
वेलमेनी ने एक गीगाबिट प्रति सेकेंड की रफ्तार से डेटा भेजने के लिए एक लाई-फ़ाई बल्ब का इस्तेमाल किया।
परीक्षण में पता चला कि सैद्धांतिक तौर पर यह रफ़्तार 224 गीगाबिट प्रति सेकेंड तक हो सकती है। सोलंकी के मुताबिक यह टेक्नोलॉजी तीन से चार साल में यूजर्स तक पहुंच जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications