Jammu and Kashmir: घाटी में फिर से शुरू हुआ मुठभेड़, 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गई। सुरक्षा बलों को इलाके में 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

An encounter breaks out between terrorists and security forces at Chewa Ular in Tral area of Awantipora, Pulwama district: Jammu and Kashmir Police

सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच चेवा उलार इलाके में मुठभेड़ जारी है। यहां एक घर में तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ महीनों से आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। खासकर कोरोना संकट के बीच घाटी में आतंकियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। हालांकि हमारे सुरक्षाबल और सेना के जवाब उनके मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। इससे पहले बारामूला जिले के सोपोर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।

जम्मू कश्मीर में सेना ने पिछले 4 महीने में 4 टॉप आतंकी कमांडरों को मार गिराया है। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन और अंसार गजवात-उल हिंद के कमांडर शामिल है। वहीं सेना इस साल में अब तक 102 आतंकियों को ढेर किया है। सिर्फ जून महीने में अब तक 20 से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+