चीन के युनान में भूकंप के तेज झटके, अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में हिली धरती, डरकर घरों से बाहर निकले लोग
नई दिल्ली, मई 21। कोरोना वायरस, ब्लैक फंगस के बीच भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया है। भारत के अरुणाचल प्रदेश में शाम 7 बजे के करीब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के डरे लोग घर से बाहर निकल आए। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भूकंप की तीव्रता 5.8 नापी गई। भूकंप के चलते लोग डरे हुए हैं।

भारत के अरुणाचल प्रदश के अलावा पड़ोसी देश चीन में भी आज भूकंप के तेज झटके आए। शाम 7 बजकर 15 मिनट पर चीन के युनान प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र डाली शहर के 28 किमी उत्तर पश्चिम में था। हालांकि खबर लिखे जाने तक भूकंप के किसी भी तरह के जानमाल के नुकासान की सूचना नहीं मिली है। आपको बता दें कि इससे दो दिन पहले ही पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप के तेज झटके आए थे। वहां रात 11 बजे के करीब 4.4 की तीव्रता का भूकंप झटके महसूस किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications