महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1

मुंबई। महाराष्ट्र् में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रात 12.26 बजे पालघर में भूकंप के ये झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई है। हालांकि भूकंप में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है और ना ही किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने आई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

palghar

वहीं जम्मू कश्मीर के कटरा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके कटरा से 89 किलोमीटर दूर पूर्व की ओर महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये झटके सुबह 5.11 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है। भूकंप में किसी भी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है और ना ही किसी के हताहत होने की खबर है।

इससे पहले सोमवार को भी जम्मू-कश्मीर में कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके सोमवार रात 10 बजकर दो मिनट पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र कटरा से 87 किमी पूर्व में था। भूकंप से जान माल के किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। नुकसान की कोई खबर अभी नहीं आई है।

जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार (17 जुलाई) को भी कटरामें भूकंप के झटके आए थे। शुक्रवार को सवेरे 4.55 बजे भूकंप आया था, रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.9 मापी गई थी। 8 जुलाई को जम्मू कश्मीर के राजौरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई थी। 4 जुलाई की सुबह कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। इससे पहले जून के महीने में भी जम्मू कश्मीर में कई दफा भूकंप आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+