असम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0

नई दिल्ली। असम में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के यह झटके आज सुबह 4.25 बजे असम के हलकंडी में महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई है। इस भूकंप में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को अंडमान निकोबार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

earthquake

शुक्रवार को अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोॉजी ने बताया कि भूकंप के झटके ईस्ट पोर्टब्लेयर से 250 किलोमीटर दूर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई। भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीं शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जम्मू कश्मीर के कटरा में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए । जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके पूर्वी कटरा से तकरीबन 88 किलोमीटर दूर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 4.55 बजे यह झटके महसूस किए गए । रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+