JNU: अमूल्य पटनायक और केंद्रीय गृह सचिव हुए तलब, गृह मामलों की स्थायी समिति के सामने होंगे पेश
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराधों को लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। इस बैठक में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुए बवाल पर भी चर्चा की जाएगी। बता दें कि 5 जनवरी को जेएनयू में कुछ नकाबपोश लोगों द्वारा छात्रों और टीचर्स के साथ मारपीट की गई थी।

अजय कुमार भल्ला और दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को संसदीय स्थायी समिति के समक्ष 13 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। इस दैरान अमूल्य पटनायक दिल्ली में बढ़ रहे अपराध और विश्वविद्यालयों में हुई हिंसा पर रिपोर्ट देंगे। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिसंबर में दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था, इस बीच कुछ उपद्रवियों ने दिल्ली में आगजनी भी की थी। वहीं, जेएनयू में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस पर भी सवालों के घेरे में हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता कांग्रेस नेता आनंद शर्मा करेंगे। इस बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर और गृह सचिव से दिल्ली में बढ़ते अपराधों और जएनयू-जामिया बवाल को लेकर चर्चा की जाएगी। संसदीय समिति के सदस्य कांग्रेस नेता पी भट्टाचार्य ने बताया कि मुझे एक सूचना मिली है कि गृह मामलों की स्थायी समिति की सोमवार को बैठक होगी। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पैनल गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से नागरिकता विरोधी (संशोधन) अधिनियम के विरोध में जामिया मिलिया में हिंसा के बारे में रिपोर्ट मांगेगी और हाल ही में जेएनयू छात्रों पर विश्वविद्यालय के गुटों के समूह द्वारा किए गए हमले पर नकाबपोश लोगों की पहचान के बारे में जानना चाहेगी।
यह भी पढ़ें: JNU हिंसा पर बोलीं उमा भारती-देश में कुछ विचारक हैं सांप की तरह जहरीले हैं












Click it and Unblock the Notifications