एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर के बाद अमूल ने शेयर किया प्यारा सा अनोखा डूडल, देखें पोस्ट
एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर के बाद अमूल ने शेयर किया प्यारा सा अनोखा डूडल, देखें पोस्ट
नई दिल्ली, 28 अप्रैल: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर कंपनी को टेकओवर कर लिया है। ट्विटर टेकओवर के बाद अमूल ने अजीबोगरीब डूडल शेयर किया है। अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उसने जो डूडल को शेयर किया है वो एलोन मस्क- अमूल शैली को दर्शाता है।

अमूल ने बनाया एलन मस्क और ट्टिटर का प्यारा सा डूडल
डेयरी ब्रांड अमूल हमेशा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी क्रिएटिव प्रतिभा के साथ नेटिज़न्स को प्रभावित करता है। हिट फिल्म हो या कोई अहम घटना, अमूल ने इसे लेकर शानदार डूडल शेयर करता हैं। सोशल मीडिया पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा ट्विटर को 44 मिलियन अमरीकी डालर में खरीदने की खबरें सुर्खियों में है। अब अमूल ने इसका एक प्यारा सा डूडल बनाया है।
अमूल के डूडल में जानें क्या है खास
अमूल ने जो डूडल शेयर किया है उसमें स्पेसएक्स के सीईओ को एक छोटी ब्लू बर्ड के साथ देखा जा सकता है, इसमें वह ब्लू बर्ड को चम्मच से मक्खन खिलाते नजर आ रहे हैं । ब्लू बर्ड को ट्विटर के रूप में दर्शाया गया है।
डूडल को शेयर कर अमूल ने लिखा ये शानदार कैप्शन
डूडल के अंदर "ये चीज़ बड़ी है मस्क मस्क" लिखा हुआ है, "इसे साझा करें, यह एलन नहीं है" के साथ देखा जा सकता है। पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 3,700 से अधिक लाइक्स और ढेरों प्रतिक्रियाएं मिली हैं। लोगों ने प्यारा डूडल पसंद किया और रचना के पीछे के कलाकार की सराहना की।












Click it and Unblock the Notifications