Amul Milk Prices: अमूल ने फिर बढ़ाई दूध की कीमत, 3 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा
Amul Milk Prices increased: अमूल ने अमूल पाउच दूध (सभी वेरिएंट) की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। ये कीमत 03 फरवरी 2023 से लागू की गई है।

Amul Milk Prices increased: अमूल ने दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अमूल ने दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अमूल ने बयान जारी कर बताया कि दूध के दाम 3 रुपये प्रति लीटर 3 फरवरी 2023 से बढ़ा दिए गए हैं। अमूल ब्रांड के लिए प्रसिद्ध गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) ने सभी वेरिएंट में दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। फेडरेशन ने एक विज्ञप्ति जारी कर दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की सूचना दी है।
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने विज्ञप्ति में लिखा है, ''हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि अमूल पाउच दूध (सभी प्रकार) की कीमत को संशोधित किया गया है। 2 फरवरी 2023 की रात से 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है।"
अब कितने में मिलेगा अमूल का दूध, जानें लेटेस्ट रेट
अमूल के मुताबिक अब एक लीटर दूध 54 रुपये का मिलेगा। वहीं आधा लीटर दूध 27 रुपये का मिलेगा। अब आपको अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का आधा लीटर पैकेट 33 रुपये का मिलेगा और 1 लीटर का पैकेट 66 रुपये का मिलेगा।
अमूल काऊ मिल्क (गाय का दूध) की एक लीटर दूध अब 56 रुपये हो गई है। अमूल काऊ मिल्क का आधा लीटर पैकेट 28 रुपये का मिलेगा। भैंस का A2 दूध अब 70 रुपए प्रति लीटर बिकेगा।

अमूल दूध के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने साधा निशाना
अमूल दूध के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने तंज करते हुए ट्वीट किया। कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, ''अमूल दूध 3 रुपये तक महंगा हो गया। पिछले 1 साल में '8 रुपये' दाम बढ़े हैं। फरवरी 2022 में अमूल गोल्ड 58 रुपये लीटर, फरवरी 2023 अमूल गोल्ड 66 रुपए लीटर...क्या अच्छे दिन?''
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications