Amritpal Singh Arrested: पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह पर जारी किया बयान, लोगों से की ये अपील

Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

amritpal singh

Amritpal Singh Arrested: पंजाब पुलिस को आखिरकार अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मोगा में अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने खुद इसकी पुष्टि की है।

पंजाब पुलिस ने ट्वीट करके अमृतपाल सिंह की गिरफ्तार की जानकारी ट्वीट करके दी है। पंजाब पुलिस ने ट्वीट करके लिखा, अमृतपाल सिंह को पंजाब, मोगा में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी आगे की जानकारी पंजाब पुलिस की ओर से साझा की जाएगी।

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही पंजाब पुलिस ने नागरिकों के अपील की है कि वह शांति और सौहार्द को बनाएं रखें। किसी भी तरह की फर्जी खबरें ना साझा करें, इसे पहले पुष्ट करें और इसके बाद ही उसे साझा करें।

बता दें कि पंजाब पुलिस ने इससे पहले 15 अप्रैल को अमृतपाल सिंह के करीबी जोगा सिंह को सिरहिंद से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा खालिस्तान नेता पापलप्रीत सिंह को भी 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था, उसे पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस लगातार कोशिश कर रहे थी और ऑपरेशन चला रही थी। लेकिन अमृतपाल सिंह पुलिस को धोखा देने में कामयाब हो रहा था, वह भेष बदल-बदलकर भाग रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा, जहां पहले से ही उसके करीबी 8 साथी मौजूद हैं। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किए जाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि पुलिस उसे गाड़ी में बैठाकर ले जा रही है।

बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह मोगा के रोडेवाला गुरुद्वारा में था, जहां उसने लोगों से बातचीत की, तभी पुलिस को इसकी जानकारी मिली और सुबह तकरीबन 4 बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अमृतपाल सिंह की पत्नी 20 अप्रैल को लंदन भागने की कोशिश कर रही थी, उसे पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोक लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+